आपकी सीनियर लीडरशिप ने केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री पंजाब का जन्मदिन

0
12

जालंधर, 17 अक्तूबर:
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का केक काटकर जन्मदिन मनाया।
यह जन्मदिन जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन एवं जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी जालंधर सिटी अमृतपाल सिंह के कार्यालय में मनाया गया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के अलावा पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, विधायक रमन अरोड़ा, चेयरमैन अब्दुल बारी सलमानी, चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, जालंधर नॉर्थ से हलका प्रभारी दिनेश ढल्ल,स्टीवन, लोकसभा प्रभारी अश्विनी अग्रवाल, कलेर सहित प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक प्रधान,पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। पूरी लीडरशिप ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र के लिए भी प्रार्थना की।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here