Thursday, September 19, 2024
Google search engine
HomeFeature News"खेड़ां वतन पंजाब दीया-2023" : किक बाक्सिंग के 42 किलोग्राम भार वर्ग...

“खेड़ां वतन पंजाब दीया-2023” : किक बाक्सिंग के 42 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में तेजस्वनी विजेता

- साफ्टबॉल अंडर-14 प्रतियोगिता में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल मकसूदां ने पहला स्थान प्राप्त किया

जालंधर:
राज्य में चल रही ‘खेडां वतन पंजाब दीया-2023’ के तहत हंस राज स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जिला खेल अधिकारी शाश्वत राजदान ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर संयोजक एवं सह संयोजक डी.पी.ई. और पीटी.भी मौजूद थे।
प्रतियोगिताओं के नतीजों की जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी ने बताया कि फुटबॉल अंडर-21-30 के फाइनल में संत बाबा भाग सिंह फुटबॉल अकादमी ने किकर फुटबॉल अकादमी जालंधर को 5-4 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया और किकर की टीम फुटबॉल अकादमी जालंधर दूसरे स्थान पर रही ।
अंडर-21 लड़कों के मुकाबले में पहला सैमीफाइनल दोआबा खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड बनाम सेंटसोल्जर कालेज जालंधर के बीच हुआ, जिसमें दोआबा खालसा स्कूल ने जीत हासिल की।
दूसरा सैमीफाइनल पुलिस डीएवी बनाम संत बाबा भाग सिंह अकादमी ख्याला में हुआ, जिसमें संत बाबा भाग सिंह अकादमी विजयी रही।

WhatsApp-Image-2023-10-03-at-5.24.55-PM "खेड़ां वतन पंजाब दीया-2023" : किक बाक्सिंग के 42 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में तेजस्वनी विजेता


हॉकी अंडर-14 लड़कों के मुकाबले में ओलंपियन सुरजीत हाकी अकादमी ने पहला स्थान, दोआबा खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड की टीम ने दूसरा और एकनूर हाकी अकादमी तेहंग ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 लड़कों के मुकाबले में ओलंपियन सुरजीत हॉकी अकादमी ने पहला स्थान, दोआबा खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड की हॉकी टीम ने दूसरा स्थान और एकनूर हॉकी अकादमी तेहंग ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-21 लड़कों के सैमीफाइनल में एकनूर हॉकी अकादमी तेहांग की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। मठापुर हॉकी अकादमी की टीम भी फाइनल में पहुंच गई। इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच 05-10-2023 को होगा।
किक बाक्सिंग अंडर-14 लड़कियों की 28 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में प्वाइंट 5 इवेंट में धान्वी शर्मा, ए.पी.जे. स्कूल ने पहला स्थान, सैंट सोल्जर स्कूल की रीना देवी ने दूसरा स्थान तथा मन्नत दर्शन अकादमी एवं प्रियंका इमेज स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 लड़कियों के 32 किलोग्राम भार वर्ग प्वाइंट 5 इवेंट में बसमीत, दर्शन अकादमी ने पहला, सुखमन सैंट सोल्जर स्कूल ने दूसरा और मैरी, सरकारी स्कूल मकसूदां ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्वाइंट 5 इवैंट में अंडर-14 लड़कियों के 37 किलोग्राम भार वर्ग में जश्नप्रीत कौर ने पहला, तृषाना ओहली ने दूसरा और रितिका गुप्ता और मोक्सिन सिन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
42 किलोग्राम भार वर्ग में तेजस्वनी को पहला, वान्या को दूसरा, खुशी व रितिका को तीसरा स्थान मिला।
47 किलोग्राम भार वर्ग में तेजस्वनी को पहला, तेजस्वनी विरक को दूसरा, वान्या ने दूसरा और पलक को तीसरा स्थान मिला।
47 भार वर्ग में क्रिस्टीना शर्मा को पहला, शहजादी को दूसरा, याशिका व तानिया वर्मा को तीसरा स्थान मिला।
साफ्टबॉल अंडर-14 लड़कियों में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल मकसूदां ने पहला, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल कादियां वाली ने दूसरा और सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल बस्ती शेख ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 लड़कियों में सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन को पहला, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल मकसूदां को दूसरा और सरकारी गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल बस्ती शेख को तीसरा स्थान मिला।
हैंडबाल अंडर-14 लड़कियों की टीम में हैंडबाल कोचिंग सेंटर दोसांझ कलां ने पहला स्थान, कैंब्रिज इनोवेटिव स्कूल जालंधर की टीम ने दूसरा स्थान और रायपुर रसूलपुर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में के.एम.वी क्लब जालंधर की टीम को पहला, हैंडबॉल कोचिंग सेंटर दोसांझ कलां को दूसरा और सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बीड़ बसियां की टीम को तीसरा स्थान मिला।
बैडमिंटन अंडर-14 लड़कियों में सान्वी रल्लन ने इनायत गुलाटी को हराकर स्वर्ण पदक जीता और इनायत गुलाटी दूसरे स्थान पर रही।
लड़कियों के अंडर-17 में प्रिया ने गोल्ड और अक्षिता शर्मा ने रजत पदक जीता। लड़कों के अंडर-17 में दिव्या सचदेवा ने स्वर्ण और सर्मथ भारद्वाज ने रजत पदक जीता।
अंडर-21 बालक वर्ग में आशु कुमार ने स्वर्ण पदक और रिशांत सिद्धू ने रजत पदक जीता। अंडर-21 लड़कियों में मान्या रल्लन ने स्वर्ण पदक और समृद्धि ने रजत पदक जीता।

Share this content:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments