खेडां वतन पंजाब दियां-2023 के ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों की हुई शुरुआत, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन न करवा सकने वाले खिलाडिय़ों को भी मौके पर पहुँचने पर हिस्सा लेने की दी इजाज़त: मीत हेयर

0
115

Jalandhar, 31 अगस्त:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा में उद्घाटन समारोह के दौरान ‘खेडां वतन पंजाब दियां- 2023’ ( सीजन-2) के शानदार आग़ाज़ के बाद आज ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों की शुरुआत हो गई। आज राज्य भर के 157 ब्लॉकों में आठ खेलों में मुकाबले शुरू हो गए और डेढ़ लाख से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने समूह जि़ला खेल अफसरों को हिदायत की है कि जो खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सके परन्तु वह ग्राउंड में पहुँचते हैं तो उनको भी हिस्सा दिलाया जाये। कई खिलाडिय़ों द्वारा यह माँग की जा रही थी कि वह किसी कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सके, इसलिए खेल मंत्री द्वारा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए यह फ़ैसला किया गया है।

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार कुल 35 खेलों में आठ उम्र वर्गों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इनमें से आठ खेलों के मुकाबले ब्लॉक स्तर से शुरू हो गए हैं। एथलैटिक्स, फ़ुटबॉल, वॉलीबॉल (स्मैशिंग और शूटिंग), कबड्डी (नेशनल स्टाइल और सर्कल स्टाइल), खो-खो और रस्साकशी खेल में लडक़ों और लड़कियों के आठ उम्र वर्गों अंडर 14, अंडर 17, अंडर 21, 21 से 30 साल, 31 से 40 साल, 41 से 55 साल, 55 से 65 साल और 65 साल से अधिक के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। उक्त खेलों में ब्लॉक के विजेता आगे जि़ला स्तरीय टूर्नामैंट्स में हिस्सा लेंगे।

मीत हेयर ने बताया कि जि़ला स्तरीय मुकाबलों में उक्त आठ खेल के विजेताओं के अलावा बाकी अन्य नई खेलों के सीधे मुकाबले होंगे और फिर अक्तूबर महीने में राज्य स्तरीय मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि पहले सीजन की सफलता के बाद इस बार खिलाडिय़ों में और अधिक उत्साह पाया जा रहा है। राज्य स्तरीय विजेताओं को 7 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा खिलाडिय़ों के मुकाबलों के लिए सुचारू प्रबंध किये गए हैं।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here