Category: Feature News

  • शाहकोट थाने के SHO सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर, शराब की झूठी रिकवरी मामले में SSP का एक्शन

    शाहकोट थाने के SHO सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर, शराब की झूठी रिकवरी मामले में SSP का एक्शन

    जालंधर 11 अप्रैल : पंजाब के जालंधर ज़िले के शाहकोट थाने में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। शराब की कथित झूठी बरामदगी (रिकवरी) के मामले में SSP ने सख्त कार्रवाई करते हुए SHO समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाज़िर कर दिया है।
    मामले की जांच में सामने आया कि पुलिस द्वारा दिखाई गई शराब की रिकवरी संदिग्ध थी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की। SSP ने कहा कि विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है और अगर और भी किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो अतिरिक्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

  • लुधियाना जामा मस्जिद में पंजाब हज कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन का सम्मान

    लुधियाना जामा मस्जिद में पंजाब हज कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन का सम्मान

    लुधियाना 8 अप्रैल ( ) आज यहां फील्ड गंज चौक में स्थित पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना में पंजाब हज कमेटी के पंजाब सरकार की ओर से लगाए गए नव नियुक्त चेयरमैन जनाब हाशिम सूफी का शाही इमाम पंजाब मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने विशेष सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से हाशिम सूफी की नियुक्ति पर खुशी का इजहार करते हुए, मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि हम पंजाब सरकार से इस मौके पर यह भी मांग करते हैं कि वह पंजाब हज कमेटी को विशेष फंड जारी करें ताकि हज के दिनों में हाजियों के लिए किए जाने वाले प्रबंध और भी बढ़िया किए जा सके। शाही इमाम ने कहा कि पंजाब के मोहाली एयरपोर्ट के नजदीक हज मंजिल बनाई जानी चाहिए और पंजाब से सऊदी अरब के लिए सीधी फ्लाइट का प्रबंध किया जाना चाहिए ताकि हाजियों को पवित्र सफर में आसानी हो सके इस मौके पर पंजाब हज कमेटी नव नियुक्त चेयरमैन जनाब हाशिम सूफी ने कहा कि वह पंजाब हज कमेटी के इस ओहदे पर पूरी ईमानदारी के साथ सेवा निभाएंगे उन्होंने कहा कि पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवत सिंह मान ने मेरे ऊपर जो विश्वास जताया है मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा श्री हाशिम सूफी ने कहा कि हज का सफर एक पवित्र सफर होता है क्योंकि हर एक मुसलमान की दिली तमन्ना होती है कि वह अपने जीवन में एक बार हज करने के लिए जरूर जाए। उन्होंने कहा कि मैं और मेरे साथी सदस्य पूरी कोशिश करेंगे कि हम अपने कार्यकाल के दौरान हाजियों को ज्यादा से ज्यादा सहूलते पहुंच सके उन्होंने कहा कि पंजाब हज कमेटी ने हमेशा ही अपना काम समय पर निपटाया है हज प्रणाली के बीच केंद्रीय कमेटी का अधिकार सबसे ज्यादा है हम जल्दी ही केंद्रीय हज कमेटी के सीईओ से मिलकर पंजाब के हाजियों के लिए और बेहतर प्रबंध करने की कोशिश करेंगे हाशिम सूफी ने कहा कि मोहाली एयरपोर्ट के साथ हज मंजिल बनाए जाने की मांग भी भी वह पंजाब सरकार के आगे रखेंगे उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से सऊदी अरब के लिए सीधी फ्लाइट जाती है हम केंद्रीय हज कमेटी से मिलकर पंजाब से भी एक सीधी फ्लाइट चलाए जाने की मांग रखेंगे। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के मेंबर हाजी शमशाद अहमदगढ़, जामा मस्जिद लुधियाना के अध्यक्ष मुहम्मद मुस्तकीम, निसार मुहम्मद, रियाज़ सलमानी, कारी मोहतरम, हाफिज जैनुल आब्दीन, अबूबकर, मुहम्मद सलमान आदि मौजूद थे।

  • 2018-Batch IAS Officer Varjeet Walia assumes charge as New Jalandhar DC

    2018-Batch IAS Officer Varjeet Walia assumes charge as New Jalandhar DC

    Jalandhar, April 10–
    A 2018-batch IAS officer, Varjeet Walia, on Friday morning assumed charge as the new Deputy Commissioner of Jalandhar at the District Administrative Complex.
    Before taking charge, he was accorded a guard of honour by the police contingent. Senior officers and officials of the district administration welcomed him upon his arrival.

    After assuming office, the Deputy Commissioner said that his top priority would be to ensure effective implementation of the Punjab Government’s flagship schemes and welfare programmes. He said that special emphasis would be laid on ensuring that the benefits of pro-people initiatives of the Punjab Government, led by Chief Minister Bhagwant Singh Mann, reach people at the grassroots level.

    During a preliminary meeting with officers and staff, Mr. Walia asked them to perform their duties with dedication so that the benefits of various schemes could percolate to every section of society.

    Interacting with media persons, the Deputy Commissioner said that grievance redressal would remain one of his key priorities, along with further strengthening infrastructure in the district.

    He also said that transparent and accountable administration would be another major focus area and that an elaborate mechanism would be evolved to achieve this objective.
    Recalling his association with Jalandhar, Mr. Walia said that he had completed one year of field training in district Jalandhar and had also worked closely in managing the COVID-19 pandemic and flood situations.

    Describing Jalandhar as a major hub of sports, industry, media and NRIs, he reiterated his commitment to work tirelessly for the welfare of all sections of society.

    Before being posted to Jalandhar, Mr. Walia served as Deputy Commissioner of Rupnagar, where he got an opportunity to perform his duty in organising significant events related to the 350th martyrdom anniversary of Shri Guru Tegh Bahadur Ji. He later served as Deputy Commissioner of Patiala before being appointed as the new Deputy Commissioner of Jalandhar.

  • आखिरी गेंद पर ‘अर्बन मैक्स 11 पंजाब’ की रोमांचक जीत, अवतार नगर क्रिकेट क्लब को हराया

    आखिरी गेंद पर ‘अर्बन मैक्स 11 पंजाब’ की रोमांचक जीत, अवतार नगर क्रिकेट क्लब को हराया

    जालंधर, 10 अप्रैल (मज़हर):
    सलमानी नाइट क्रिकेट क्लब की ओर से बादशाहपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में अर्बन मैक्स 11 पंजाब ने अवतार नगर क्रिकेट क्लब को आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस टी20 मैच ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट में आखिरी गेंद तक कुछ भी हो सकता है।
    अवतार नगर क्रिकेट क्लब के स्टार बल्लेबाज़ वसीम सलमानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 42 रनों की कप्तानी पारी खेली। उनके साथ राशिद अहमद, आबिद हसन सलमानी, आरिफ सलमानी, शाहिद हुसैन और शालू सलमानी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम का स्कोर 143 रन तक पहुंचाया।
    लक्ष्य का पीछा करने उतरी अर्बन मैक्स 11 पंजाब की टीम के कप्तान मैक्स सलमानी ने 44 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं महताब सलमानी, सबनूर आलम, परवेज सलमानी, शाकिर सलमानी और आशु सलमानी ने टीम को जीत की ओर बढ़ाया। मैच के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर महताब सलमानी ने चौका लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाई।
    एक अन्य मुकाबले में मैच टाई होने के बाद एक-एक ओवर का सुपर ओवर खेला गया, जिसमें महताब सलमानी ने शाहिद हुसैन को और मैक्स सलमानी ने राशिद अहमद को हराया।
    इस मौके पर आबिद सलमानी ने कहा कि तीन हफ्तों से चल रहे इस टूर्नामेंट का आज फाइनल था, जिसे मैक्स 11 ने मैच जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे और बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाएं, ताकि एक स्वस्थ पंजाब और समाज का निर्माण हो सके।

  • सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने देश में बेचे जा रहे नकली डेयरी उत्पादों को लेकर चिंता जताई

    सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने देश में बेचे जा रहे नकली डेयरी उत्पादों को लेकर चिंता जताई

    जालंधर 10 अप्रैल: जालंधर से कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा करते हुए पंजाब और देश में चल रहे नकली डेयरी उत्पादों के खिलाफ आवाज उठाई है। जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी ने नकली डेयरी उत्पादों से होने वाले जान-माल के नुकसान, इसकी जाँच प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की भी मांग की है।

    सांसद चन्नी ने वीडियो के जरिए बताया कि कैसे दूध माफिया यूरिया, डिटर्जेंट पाउडर और अन्य जहरीले पदार्थों के इस्तेमाल से नकली दूध बना रहे हैं। जिससे देशवासी भयानक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

    चन्नी ने वीडियो के जरिए सिर्फ नकली दूध का ही मुद्दा नहीं उठाया बल्कि नकली दूध के कारण प्रभावित हो रही डेयरी फार्मिंग के लिए भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नकली दूध सस्ता होने के कारण असली दूध की कीमतों को भी नुकसान पहुँच रहा है, जिसका सीधा असर डेयरी फार्मिंग पर पड़ रहा है और यह धंधा घाटे वाला बनता जा रहा है।

    सांसद चन्नी ने कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्य पालन और सहकारिता के लिए संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में सुझाव देते हुए कहा कि सरकार को डेयरियों और दूध के बूथों पर तुरंत चेकिंग करने वाली मशीनें लगानी चाहिए ताकि खरीदार डेयरी उत्पाद खरीदते समय यह जाँच सकें कि दूध असली है या नकली, और यह प्रक्रिया सस्ती होनी चाहिए ताकि हर किसी की पहुँच में आ सके।

    सांसद चन्नी ने नकली दूध बनाने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मौजूदा कानून नरम और कम जुर्माने वाला होने के कारण डेयरी माफिया इसे कुछ भी नहीं समझते, इसलिए इसे बदलने की जरूरत है। चन्नी ने वीडियो में यह भी जिक्र किया कि नकली डेयरी उत्पादों का उपयोग करने से किसी की जान तक जा सकती है, जिस कारण यह एक तरह से ‘इरादा-ए-कत्ल’ (हत्या के प्रयास) जैसा संगीन अपराध है। इसलिए सजा और सख्त तथा जुर्माना और बड़ा होना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति, जो देशवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के बारे में सोचे, उसे कानून का डर हो।

  • करतारपुर में अकाली दल को मिली बड़ी मजबूती, सलमानी ट्रस्ट का ऐलान, हर मोर्चे पर देंगे साथ : आबिद सलमानी

    करतारपुर में अकाली दल को मिली बड़ी मजबूती, सलमानी ट्रस्ट का ऐलान, हर मोर्चे पर देंगे साथ : आबिद सलमानी

    जालंधर, 29 मार्च (मज़हर): करतारपुर हलके में अकाली दल को उस समय बड़ा राजनीतिक बल मिला, जब पार्टी के सीनियर जिला उप-प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी ने सीनियर नेता एवं हलका इंचार्ज महेंद्र सिंह केपी से मुलाकात कर अपना और ‘ऑल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट’ की ओर से पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया। इस हल्का में हजारों की तादाद में मुस्लिम वोट है। इस मुलाकात को क्षेत्र की राजनीति में अहम माना जा रहा है।
    हाजी आबिद हसन सलमानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि करतारपुर क्षेत्र में ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ता अकाली दल के साथ मजबूती से खड़े हैं और आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट हमेशा समाज सेवा के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहा है और अब क्षेत्र के विकास के लिए अकाली दल के साथ मिलकर कार्य करेगा।
    हाजी आबिद हसन सलमानी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरने में नाकाम रही है। कानून-व्यवस्था, विकास और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जिससे लोगों में निराशा बढ़ रही है।
    मुलाकात के दौरान महेंद्र सिंह केपी ने हाजी आबिद हसन सलमानी और उनके ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस समर्थन से पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अकाली दल को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में यह समर्थन और भी मजबूत होगा।
    केपी ने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के समर्थन से करतारपुर हलके में अकाली दल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

  • मुस्लिम हकों को लेकर बड़ा संघर्ष : ईदगाह में सरकार के खिलाफ महा-सभा की तैयारी

    मुस्लिम हकों को लेकर बड़ा संघर्ष : ईदगाह में सरकार के खिलाफ महा-सभा की तैयारी

    जालंधर, 27 मार्च (मज़हर): पंजाब में मुस्लिम समाज के मुद्दों को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान और अकाली दल के जिला वाइज प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी ने मुल्क और सूबे के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला।

    एडवोकेट नईम खान ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुसलमानों से किए गए वादों को पूरी तरह नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो चुका है और इसी के तहत जल्द ही पंजाब स्तर पर एक बड़ी बैठक ईदगाह में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पूरे प्रदेश से मुस्लिम प्रतिनिधि शामिल होंगे और अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
    नईम खान ने आगे कहा कि यह बैठक सिर्फ एक सभा नहीं होगी, बल्कि मुस्लिम समाज की आवाज को मजबूती देने का एक बड़ा मंच बनेगी, जहां शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी।

    वहीं हाजी आबिद हसन सलमानी ने भी कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि अब मुस्लिम समाज किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक दलों और नेताओं ने मुसलमानों से किए वादे पूरे नहीं किए, उन्हें आने वाले समय में कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे नेताओं को किसी भी वार्ड में घुसने नहीं दिया जाएगा।

    सलमानी ने कहा कि मुस्लिम समाज अब एकजुट होकर अपने हकों के लिए आवाज उठाएगा और अपने वोट की ताकत का सही इस्तेमाल करेगा। उन्होंने लोगों से एकता बनाए रखने और आने वाली बैठक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस पूरे मामले से साफ है कि पंजाब में मुस्लिम समाज अपने अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर अब ज्यादा सक्रिय और संगठित होता नजर आ रहा है।

  • जालंधर में ईद-उल-फितर की तैयारियों को लेकर मुस्लिम संगठन पंजाब ने प्रशासन को सौंपा मांगपत्र, सुरक्षा व सुविधाओं की उठाई मांग

    जालंधर में ईद-उल-फितर की तैयारियों को लेकर मुस्लिम संगठन पंजाब ने प्रशासन को सौंपा मांगपत्र, सुरक्षा व सुविधाओं की उठाई मांग

    जालंधर, 17 मार्च (): ईद-उल-फितर के पावन अवसर को लेकर जालंधर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने आज जिला प्रशासन को मांगपत्र सौंपकर ईद की नमाज के दौरान बेहतर प्रबंध करने की मांग की। इस मौके पर शहर की विभिन्न मस्जिदों के प्रधान, मुस्लिम समाज के गणमान्य व्यक्ति और संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। उन्होंने एडीसी जनरल अमनिंदर कौर बराड़ को मांग पत्र सोपा।

    एडवोकेट नईम खान ने बताया कि इस वर्ष ईद-उल-फितर की नमाज 20 या 21 मार्च को अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचेंगे, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह पहले से ही सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करे।

    उन्होंने मांगपत्र के माध्यम से प्रशासन से अपील की कि शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई, पीने के पानी, ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती और सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएं।

    नईम खान ने कहा कि जालंधर में लगभग डेढ़ सौ से अधिक मस्जिदें हैं, जहां मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज अदा करते हैं। ऐसे में पूरे शहर में समुचित प्रबंधन और समन्वय बेहद जरूरी है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो सके।

    उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जालंधर की ईदगाह को मलेरकोटला ईदगाह की तर्ज पर विकसित करने का जो ऐलान किया गया था, उस पर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में जल्द कदम उठाने की मांग की, ताकि आने वाले समय में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

    अंत में उन्होंने प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताते हुए कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का प्रतीक है, और इसे सफल बनाने के लिए प्रशासन और समाज दोनों का मिलकर काम करना जरूरी है।

  • अखिल भारतीय ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन, जालंधर द्वारा भाईचारे, सौहार्द और आपसी एकता के साथ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया

    अखिल भारतीय ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन, जालंधर द्वारा भाईचारे, सौहार्द और आपसी एकता के साथ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया

    Jalandhar ; आज दिनांक 15.03.2026 को अखिल भारतीय ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन, जालंधर शाखा द्वारा जालंधर स्थित ओबीसी कार्यालय मंडल सचिव ब्रजेश कुमार के अध्यक्षता में भाईचारे, सौहार्द और आपसी एकता के संदेश के साथ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। ब्रांच सचिव सुनील कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान रोजा खोलने के बाद सभी ने मिलकर इफ्तार किया और देश में अमन-चैन, भाईचारे तथा आपसी सहयोग की भावना को बनाए रखने की कामना की।

    IMG-20260315-WA0123-1024x768 अखिल भारतीय ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन, जालंधर द्वारा भाईचारे, सौहार्द और आपसी एकता के साथ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया

    इस अवसर पर कांग्रेस जालंधर शहरी के प्रधान राजेंद्र बेरी और दीना नाथ अतिथि के रूप शामिल हुए और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द को बढ़ाने और विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम में सोसाइटी के डायरेक्टर अशोक कुमार सैनी , ओबीसी प्रधान राजीव कुमार चंदन कुमार आनंद कुमार धमेंद्र कुमार आनंद गढ़वाल आशीष रंजन संजीव कुमार मोहम्मद नासिर समर रफ़ी नाज़िम ख़ान मोहम्मद जावेद , रोहित कुमार सिंह, सरीफ़ इमरान खान, मोहम्मद इस्तयार , अजीत कुमार चौधरी राजन कुमार कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की। अंत में संगठन की ओर से सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

  • सद्भाव की इफ़्तार: फरीदकोट में 22 वर्षों से कायम है इबादत और अपनत्व की अनूठी रस्म

    सद्भाव की इफ़्तार: फरीदकोट में 22 वर्षों से कायम है इबादत और अपनत्व की अनूठी रस्म

    फरीदकोट : फरीदकोट की ऐतिहासिक और पवित्र धरती एक बार फिर आपसी मेलजोल और भाईचारे की गवाह बनी। शुक्रवार (13 मार्च) को शहर के समस्त धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने मिलकर महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में भव्य इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया। पिछले 22 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम अब केवल एक रस्म नहीं, बल्कि शहर की अटूट एकता की जीती-जागती मिसाल बन चुका है।
    एडीजीपी फारूकी बोले- ‘इबादत के साथ भावनाओं का सम्मान भी जरूरी’:
    इस खास मौके पर पंजाब आर्म्ड पुलिस (जालंधर) के एडीजीपी श्री एम.एफ. फारूकी (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने न केवल रोजेदारों के साथ इफ़्तार किया, बल्कि विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से मिलकर सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया।
    “रमजान का पवित्र महीना हमें एक-दूसरे की भावनाओं को समझने और प्यार बांटने की सीख देता है। रोज़ा हर धर्म का हिस्सा है, जिसे कोई व्रत कहता है तो कोई रोज़ा। फरीदकोट के लोगों ने धर्म के असली संदेश-प्यार और सहनशीलता-को आत्मसात कर लिया है। जिस तरह यहाँ गैर-मुस्लिम भाई अपने मुस्लिम भाइयों के लिए इफ़्तार सजाते हैं, वह पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है”—-एम.एफ. फारूकी, एडीजीपी।
    रोज़ा: सिर्फ भूख नहीं, रूह की पाकीजगी का नाम:
    मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान दिलावर हुसैन ने रोज़े की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह सिर्फ सुबह से शाम तक भूखा रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह मन को पवित्र रखने और गरीबों के प्रति दया भाव रखने का जरिया है। जब अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ बैठकर रोज़ा खोलते हैं, तो समाज में समानता और एकता का गहरा संदेश जाता है।
    दो दशकों से ‘खुदा के फरिश्ते’ निभा रहे हैं जिम्मेदारी:
    कार्यक्रम को सफल बनाने वाले आयोजकों (जिन्हें शहरवासी प्यार से ‘खुदा के फरिश्ते’ कहते हैं) की हर तरफ प्रशंसा हुई। स्कूल के मैदान में जुटी भारी भीड़ ने साबित कर दिया कि बाबा फरीद की इंसानियत और सूफियाना सोच आज भी फरीदकोट की फिजाओं में रची-बसी है।
    शांति और तरक्की के लिए उठीं दुआएं:
    इस अवसर पर शहर की तमाम राजनीतिक हस्तियों, धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सभी ने एक स्वर में फरीदकोट और पंजाब की शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए सामूहिक प्रार्थना की।