सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा जालंधर में ‘सतयुग संगीत उत्सव 2026’ का आयोजन

0
2

जालंधर । सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा 19वीं अंतर जनपदीय संगीत, नृत्य एवं कला प्रतियोगिता ‘सतयुग संगीत उत्सव 2026’ के अंतर्गत जालंधर में सिटी राउंड का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर श्री अशोक चड्ढा, P.C.S. (Retd.), डॉ. कुलविंदर दीप कौर जी हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की पूर्व संगीत विभागाध्यक्ष एवं पूर्व कार्यवाहक प्राचार्या तथा वर्तमान में श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत महासभा, जालंधर की उपाध्यक्ष हैं एवं श्री सहज दीपसिंह जी एवं प्रधानाचार्य श्री दीपेंद्र कांत जी सहित केंद्र के सभी सदस्य उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में अश्विनी कथक जी, हरजिंदर अमन जी एवं विशाल नय्यर जी ने अहम भूमिका निभाई।

दीपेंद्र कांत जी ने बताया कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि मनुष्य के अंतर्मन को स्पर्श कर उसमें श्रेष्ठ भावों, संस्कारों एवं सकारात्मक विचारों का संचार करने का सशक्त माध्यम भी है। जब संगीत में आध्यात्मिकता, सद्भावना और मानवीय मूल्यों का समावेश होता है, तब वह व्यक्ति के हृदय में दिव्य गुणों के प्रसार का आधार बन सकता है।

इसी उच्च उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा संगीत कला के माध्यम से भावी पीढ़ी में नैतिक मूल्यों, सद्भावना, समभाव एवं समदृष्टि की भावना विकसित करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। सतयुग संगीत उत्सव इसी दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है, जो प्रतिभागियों को अपनी संगीत प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ कला के माध्यम से सकारात्मकता, संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का अवसर प्रदान करता है।

आज की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कुदरत के हुकुमानुसार जालंधर शहर में समभाव-समदृष्टि का निःशुल्क स्कूल खुलने जा रहा है। इस संदर्भ में सभी से प्रार्थना है कि यदि वे अपने एवं पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और आनंद का निर्माण करना चाहते हैं, तो इस स्कूल की गतिविधियों से जुड़कर पुनः सुसंस्कृत बनने में विलंब न करें।

मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य केवल भौतिक ज्ञान प्राप्त करके सांसारिक उन्नति करना नहीं, बल्कि अपने वास्तविक आत्मिक स्वरूप को जानकर आत्मविजय प्राप्त करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आत्मिक ज्ञान को प्राथमिकता देना आवश्यक है, क्योंकि आत्मिक ज्ञान से ही आत्मबोध एवं विवेकशक्ति का जागरण होता है। इसके माध्यम से मनुष्य अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को पहचानकर सत्य-धर्म के अनुसार जीवन जीने में सक्षम बनता है।
समाज के नैतिक उत्थान हेतु सभी से करबद्ध प्रार्थना है कि इस शुभ संदेश को भाव-स्वभाव परिवर्तन क्रांति के रूप में अपनाएं। स्वयं सज्जनता के प्रतीक बनें और दूसरों को भी विकार रहित जीवन जीने के लिए प्रेरित करें।

आत्मसुधार हेतु सतयुग दर्शन ट्रस्ट की ऐप डाउनलोड कर ट्रस्ट की समस्त गतिविधियों से परिचित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस सुविधा का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन लाभ उठाने हेतु संबंधित केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

इवेंट इंचार्ज रविन्द्र सचदेवा जी ने बताया कि 19वां ‘सतयुग संगीत उत्सव 2026’ पंजाब के आठ जिलों एवं जम्मू में आयोजित हो रहा है। प्रथम चरण 26 नवंबर तक चलेगा, 27 नवंबर को सेमीफाइनल तथा 2 दिसंबर 2026 को सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, जालंधर में ग्रैंड फिनाले होगा। ग्रैंड फिनाले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः ₹5,100, ₹3,100 एवं ₹2,100 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

जालंधर – परिणाम – Category Wise

A. एकल शास्त्रीय गायन
प्रथम – सहजप्रीत, एच.एम.वी. कॉलेजिएट
द्वितीय – अरमान सिंह, एपीजे मॉडल टाउन
तृतीय – चहल, श्री पार्वती जैन स्कूल

B. समूह गायन
प्रथम – द गुरुकुल स्कूल
द्वितीय – एच.एम.वी. कॉलेजिएट
तृतीय – श्री पार्वती जैन स्कूल

C. एकल शास्त्रीय नृत्य
प्रथम – पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय
द्वितीय – एपीजे मॉडल टाउन
तृतीय – एच.एम.वी. कॉलेजिएट

D. समूह नृत्य (भक्ति)
प्रथम – द गुरुकुल स्कूल
द्वितीय – एच.एम.वी. कॉलेजिएट
तृतीय – सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल

E. समूह नृत्य (लोक)
प्रथम – एच.एम.वी. कॉलेजिएट
द्वितीय – द गुरुकुल

F. रंगोली
प्रथम – दोआबा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
द्वितीय – एच.एम.वी. कॉलेजिएट एवं प्रकाशवती सर्व हितकारी
तृतीय – सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल

G. नुक्कड़ नाटक
प्रथम – एच.एम.वी. कॉलेजिएट एवं द गुरु कुल स्कूल
द्वितीय – सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल

सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र सभी विजेता विद्यार्थियों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, संगीत शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई देता है।

अंत में सभी से आग्रह किया गया कि संगीत, कला एवं आत्मिक ज्ञान के माध्यम से अपने भाव-स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन लाकर समाज में सुख, शांति, सद्भाव एवं मानवीय मूल्यों की स्थापना में योगदान दें।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here