भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जालंधर से 2,558 किलोमीटर लंबी ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को दिखाएंगे हरी झंडी

0
3

जालंधर: 17 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन आज जालंधर से देशव्यापी ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व समारोहों को समर्पित 16 दिवसीय, 2,558 किलोमीटर लंबी जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत होगी।

यह यात्रा जालंधर-पठानकोट हाईवे पर डेरा सचखंड बल्लां के निकट स्थित गांव रायपुर से शुरू होगी और 3 दिसंबर को वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज के पवित्र जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी।

➖ सात राज्यों में जनसंपर्क, दो करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों ने यात्रा की शुरुआत से पहले इसका रूट और कार्यक्रम साझा करते हुए बताया कि ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, शिक्षाओं और समानता, भक्ति, सामाजिक एकता तथा मानवता के शाश्वत संदेश को देशभर के दो करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

यह यात्रा सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों—पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 46 शहरों से होकर गुजरेगी। इस दौरान मार्ग में 29 बड़ी जनसभाएं और जिला स्तर के 27 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

➖ पंजाब में पांच दिनों के दौरान 17 जिलों में 700 किलोमीटर का सफर

पंजाब में यह यात्रा अगले पांच दिनों के दौरान 17 जिलों से गुजरते हुए 700 किलोमीटर का सफर तय करेगी और इसके बाद चंडीगढ़ में प्रवेश करेगी। आज जालंधर से शुरू होने वाली यह यात्रा निम्नलिखित क्षेत्रों से होकर गुजरेगी:

दोआबा एवं माझा क्षेत्र: होशियारपुर, मुकेरियां, पठानकोट, बटाला, अमृतसर और तरनतारन।

मालवा एवं पुआध क्षेत्र: फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, संगरूर, लुधियाना, रोपड़ और मोहाली से होते हुए यह यात्रा चंडीगढ़ में प्रवेश करेगी।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here