अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर वीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

0
7

जालंधर,03 अक्तूबर

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पहुँचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

उन्हें रिसीव करने के लिए जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह बाजवा जी, विभाग के स्टाफ सदस्यों, कोच साहिबान और उनके कोच श्री सरबजीत सिंह हैप्पी जी विशेष तौर पर आदमपुर एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

इस अवसर पर सभी की ओर से गुरिंदर बीर सिंह का स्वागत किया गया और उन्हें सम्मान सहित एयरपोर्ट से लाया गया। विभाग के अधिकारियों और कोच साहिबान की ओर से उन्हें भविष्य में भी देश और पंजाब का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here