जालंधर। शराब के ठेकों के बाहर खुले में शराब पिलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मंगलवार को एक्साइज विभाग ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। डिप्टी कमिश्नर एक्साइज रणजीत सिंह के निर्देशों केंद्र देश पर मंगलवार को एक्साइज विभाग की टीमों ने पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की।
असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल, एक्साइज अफसर सुनील गुप्ता के निर्देश पर एक्साइज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह समेत विभागीय टीम शामिल रही। टीमों ने शराब ठेकों के आसपास जांच की और नियमों के उल्लंघन को लेकर सर्च अभियान चलाया। एक्साइज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की तरफ से नकोदर रोड भार्गव कैंप वडाला चौक और बस स्टैंड के एरिया मैं चेकिंग की।
एक्साइज विभाग का फोकस खास तौर पर उन जगहों पर रहा, जहां शराब ठेकों के बाहर ही लोगों को शराब का सेवन करवाए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि शराब की बिक्री और सेवन से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार की कार्रवाई को विभाग की ओर से अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से ठेका संचालकों और नियमों की अनदेखी करने वालों में भी हड़कंप की स्थिति रही।
Share this content:


