जालंधर, 27 अगस्त : पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल ने आज जिले के अचानक दौरे के दौरान नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के अधीन चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया।
दौरे के दौरान उन्होंने सरकारी प्राइमरी व सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल, संसारपुर, सरकारी प्राइमरी व सरकारी मिडिल स्कूल धीना, सरकारी प्राइमरी व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, जमशेर खास (कन्या) का दौरा किया।
इस दौरान सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के तहत विद्यार्थियों को परोसे जा रहे खाने की चेकिंग की गई और मौके पर स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
इसके बाद श्री धालीवाल द्वारा जमशेर खास के दो आंगनवाड़ी केंद्रों की चेकिंग की गई और केंद्रों को मिल रही राशन सप्लाई का जायजा लिया।
इसके बाद सदस्य फूड कमीशन ने राशन डिपुओं की चेकिंग की गई। खुरला किंगरा स्थित राशन डिपुओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों को जल्द से जल्द गेहूं की वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
श्री धालीवाल ने कमीशन के हेल्पलाइन नंबर 9876764545 और ईमेल punjabfoodcommission@gmail.com के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के अधीन चल रही योजनाओं से संबंधित जिले के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) के पास भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
Share this content:

Leave a Reply