खेल प्रमोटर सुरिंदर भापा ने नगर निगम आयुक्त से की मुलाकात

Jalandhar 23 जुलाई – खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने नगर निगम जालंधर के नवनियुक्त आयुक्त श्री निकास कुमार (आई.ए.एस.) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सुरिंदर भापा ने आयुक्त को हॉकी स्टिक भेंट कर जालंधर आगमन पर उनका स्वागत किया।

सुरिंदर भापा ने बताया कि निकास कुमार खेलों से गहरा जुड़ाव रखते हैं। वे स्वयं हॉकी खेल चुके हैं तथा क्रिकेट के भी बड़े प्रशंसक हैं। इस दौरान भापा ने आयुक्त को जालंधर में आयोजित होने वाली विभिन्न खेल गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जालंधर में युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों के राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।

इस अवसर पर आयुक्त निकास कुमार ने सुरिंदर भापा को आश्वासन दिया कि वे युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेलों के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

Share this content:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *