मुस्लिम संगठन पंजाब ने कपूरथला जिला इकाई का किया गठन, मौलाना अमानुल्लाह मजाहिरी बने प्रधान

0
32

जालंधर, 27 जून (प्रेस रिलीज): मुस्लिम संगठन पंजाब की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के महासचिव मज़हर आलम मजाहिरी की अध्यक्षता में अमृतसर रोड स्थित मस्जिद बीबी पीरों वाली में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रधान एडवोकेट नईम खान और हाजी आबिद हसन सलमानी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक में मुस्लिम समाज से जुड़ी समस्याओं और मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर एडवोकेट नईम खान ने कहा कि पिछले महीने मुस्लिम संगठन पंजाब की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। अब संगठन को नए सिरे से मजबूत करते हुए प्रत्येक जिले में नई इकाइयों का गठन किया जा रहा है। नवांशहर के बाद यह संगठन की दूसरी बैठक है।
बैठक के दौरान महासचिव मोहम्मद मज़हर आलम मजाहिरी ने नए पदाधिकारियों के नामों का प्रस्ताव रखा। जिस पर संगठन के प्रधान एडवोकेट नईम खान और हाजी आबिद हसन सलमानी ने मौलाना अमानुल्लाह मजाहिरी को मुस्लिम संगठन पंजाब की जिला कपूरथला इकाई का प्रधान नियुक्त करने की घोषणा की। मौजूद लोगों ने तालियों के साथ नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर एडवोकेट नईम खान ने कहा कि मुस्लिम संगठन पंजाब समाज की आवाज़ बनकर उसके मुद्दों को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आने वाले दिनों में पंजाब के सभी जिलों में नए प्रधान नियुक्त किए जाएंगे।
वहीं, जिला कपूरथला का प्रधान बनाए जाने पर मौलाना अमानुल्लाह मजाहिरी ने एडवोकेट नईम खान और महासचिव मज़हर आलम मजाहिरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास ,भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस विश्वास को कायम रखने का पूरा प्रयास करेंगे।
मौलाना अमानुल्लाह मजाहिरी ने कहा कि मुस्लिम संगठन पंजाब एक ऐसा संगठन है जो राज्य में मुस्लिम समाज के मुद्दों और समस्याओं को लेकर काम करने वाला एक सक्रिय संगठन है, जो समाज की आवाज को के मुद्दों को लेकर लगातार कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर हाजी खुश मोहम्मद, हाजी अब्दुल गफ्फार सलमानी,रफीक अहमद, ईमाम मोहम्मद सद्दाम हुसैन, बिट्टू गुजर ,कारी अब्दुस्सलाम, सिकंदर सैख, सरफुद्दीन व अन्य मौजूद थे।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here