

जालंधर –
पंजाब की सत्ता में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे सरदार प्रकाश सिंह बादल जिनका पिछले दिनों देहांत हो गया था, उनके देहांत पर पंजाब ही नहीं देश भर के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी दुख व्यक्त कर रहे हैं। वही पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी की तरफ से उनके देहांत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए गांव बादल जाकर अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल के साथ दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कैसे पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल ने अपने कार्यकाल के दौरान मुस्लिम समुदाय सहित कई लोगों की समस्याओं का बेहतरीन तरीके से समाधान किया था। इस दौरान शाही इमाम पंजाब मौलाना उस्मान सहित सांसद बीबी हरसिमरत कौर बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल साहित्य पंजाब की सियासत के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। मौलाना उस्मान रहमानी ने कहा कि बड़े बादल सरदार प्रकाश सिंह बादल के देहांत से एक सदी का अंत हुआ है, उनकाये देहांत से पंजाब ही नहीं बल्कि देश की राजनीति को एक बड़ी क्षति हुई है।