‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान अधीन विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित

- लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए किया जागरूक - कूडे के उचित निपटाने के बारे में दी जानकारी

0

जालंधर :
जल सप्लाई एवं सैनीटेशन विभाग द्वारा 2 अक्तूबर 2023 तक चलाई जा रही ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान अधीन डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल के दिशा-निर्देशों पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा अनुसार पूरे जिले में इस अभियान अधीन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।

इस अभियान अधीन एक तारीख-एक घंटा अभियान को मुख्य रखते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया गया। निगरान इंजीनियर जल सप्लाई एवं सैनीटेशन नरिंदर सिंह ने कार्यकारी इंजीनियर नितिन कालिया के साथ व्यक्तिगत तौर पर गांव अठोला में स्वच्छता अभियान के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की सफाई की और गांवनिवासियों को गीला और सूखा कूड़ा अलग करके प्लांट में खाद बनाने के लिए डालने और इस संबंध में पूरी जानकारी दी। इस मौके पर कार्यकारी इंनजीनियर नितिन कालिया ने कूड़े के उचित निपटारे के बारे में जानकारी दी।

बी.डी.पी.ओ जालन्धर पश्चिमी सेवा सिंह को पर्यावरण को स्वच्छ रखने और आसपास सफाई सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निगरान इंजीनियर नरिंदर सिंह और कार्यकारी इंजीनियर नितिन कालिया ने भी लोगों को पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सरपंच भूपिंदर कौर, ए.पी.ओ. रविंदर गोयल सब डिविजनल इंजीनियर साहिल, गगनदीप सिंह जेई राजीव खड़वाल, रोहित, पंचायत सचिव परषोतम लाल आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here