मान्या का जलवा, वुमेन सिंगल, अंडर-19 गर्ल्स सिंगल, अंडर-19 मिक्स डबल, सीनियर मिक्स डबल के सभी टाइटल जीते

0
15

जालंधर
रत्ती बैडमिंटन अकादमी की तरफ से दोआबा कॉलेज में करवाई 5वीं चमन लाल रत्ती ओपन प्राइज मनी चैंपियनशिप में जालंधर सहित अन्य जिलों के लड़के व लड़कियों ने शहर का नाम रोशन किया। लड़कियों में शहर की मान्या रल्हण ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। 6 दिवसीय इस चैंपियनशिप के आखिरी दिन रविवार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यातिथि के रुप में संदीप दोआबा उप-प्रधान पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन, बीजेपी के स्टेट एग्जिक्यूटिव बॉडी मैंबर, चितरंजन बांसल रोपड़ के सेक्रेटरी पंजाब के टूर्नामेंट आर्गेनाइजर सेक्रेटरी मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व स्टेट चैंपियन कंवलजीत सिंह काका, राजीव कक्कड़, सचिन रत्ती, गगन रत्ती, एचएस वड़ैच, वरुण कुमार, शहनाज खान, सपना शर्मा, त्रिपति देवी, मनप्रीत सिंह बेदी भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को 3 लाख रुपए कैश अवार्ड सहित ट्राफी, किटें टी-शर्ट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। सचिन रत्ती ने बताया कि बड़े सालों बाद शहर में बेहतरीन टूर्नामेंट करवाया गया है और इसमें अलग-अलग जिलों और राज्यों के करीब 1 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

  • परिणाम :
    मेन्स सिंगल में चंडीगढ़ के समरवीर ने हिमाचल प्रदेश के शिवांश को हराया। वुमेन में मान्या रल्हण ने हिमाचल प्रदेश की भारती को हराया।
    सीनियर मिक्स डबल मान्या रल्हण व मन मोहित प्रीत सिंह ने उन्नति जराल व परंजय शर्मा को हराया।
    अंडर-19 लड़कों के डबल में चंडीगढ के रेहान व स्मरवीर ने हिमाचल के प्रणव व शिवांश को हराया। मिक्स डबल में अमृतसर व जालंधर के अध्यन कक्कड़ व मान्या रल्हण ने केबीए व हिमाचल के जतिन व रितिका को हराया।
    अंडर-19 लड़कियों में जालंधर की मान्या रल्हण ने जम्मू-कश्मीर की उन्नति को हराया। लड़कों में चंडीगढ़ के विनायक ने चंडीगढ़ के स्मरवीर को हराया।
    अंडर-17 में जालंधर व अमृतसर के दिव्यम व निलेश ने चंडीगढ़ के कृष्णा व रेहान को हराया। मिक्स डबल में दिवांश व सान्वी ने भारती व सूर्यांश को हराया। सिंगल ने नीलेश ने कृष्णा को हराया। लड़कियों में सानवी नौटियाल ने गुरसिमरन कौर को हराया।
    अंडर-15 में अमृतसर के अखिल अरोड़ा ने जालंधर के वीरेन सेठ को हराया। लड़कियों में लुधियाना की गुरसिमरत कौर ने अमीलिया बाखू को हराया।
    अंडर-13 में लुधियाना के वजीर सिंह ने जालंधर के जोरावर सिंह को हराया। लड़कियों में गुरदासपुर की मेहविश ने जालंधर की इनायत गुलाटी को हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here