बलकार सिंह के लोकल बॉडी मंत्री बनने पर चंदन ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री मान का आभार व्यक्त किया, बोले वाल्मीकि भाईचारे को मिला सम्मान

0
1


जालंधर। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के पंजाब प्रधान और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता चंदन ग्रेवाल ने बलकार सिंह के लोकल बॉडी मंत्री बनने पर सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से बलकार सिंह को मंत्री बनाए जाने पर वाल्मीकि समुदाय को सम्मान मिला है। चंदन ग्रेवाल ने उम्मीद जताई कि बलकार सिंह के लोकल बॉडी मंत्री बनने से जहां जालंधर की बेहतर डेवलपमेंट होगी वही पंजाब भर में सभी नगर निगम कर्मचारियों की मुश्किलें भी जल्द हल होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here